विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2017

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ब्रिक्स बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे चीन...

डोकलाम गतिरोध के कारण नई दिल्ली के खिलाफ बीजिंग के बयानों के साथ दोनों पड़ोसियों के बिगड़ते द्विपक्षीय संबंधों के बीच एनएसए का यह दौरा हो रहा है.

Also Read in
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ब्रिक्स बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे चीन...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल (फाइल फोटो)
  • 27-28 जुलाई को ब्रिक्स बैठक में हिस्सा लेने के लिए बीजिंग जाएंगे डोभाल.
  • दोनों पड़ोसियों के बिगड़ते द्विपक्षीय संबंधों के बीच यह दौरा हो रहा है.
  • मैं पुष्टि कर सकता हूं कि NSA चीन जाएंगे- गोपाल बागले
नई दिल्‍ली: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल 27 और 28 जुलाई को ब्रिक्स बैठक में हिस्सा लेने के लिए बीजिंग जाएंगे.

डोकलाम गतिरोध के कारण नई दिल्ली के खिलाफ बीजिंग के बयानों के साथ दोनों पड़ोसियों के बिगड़ते द्विपक्षीय संबंधों के बीच एनएसए का यह दौरा हो रहा है.

ये भी पढ़ें...
विपक्ष को सरकार ने बताया- सड़क निर्माण कर भारत के हितों को बाधित कर रहा है चीन
डोकलाम मामले पर दुनिया भारत के साथ, चीन अपनी सेना हटाए: सुषमा स्‍वराज
डोकलाम तो बहाना है, क्या इन 6 वजहों से घबरा रहा है चीन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा, 'जहां तक ब्रिक्स एनएसए की बैठक को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के चीन दौरे की बात है, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि वह जाएंगे. दौरा 27 और 28 जुलाई को होगा'. यह पूछे जाने पर कि क्या ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के एनएसए की बैठक के इतर डोभाल की किसी चीनी नेता या सीमा वार्ता के विशेष प्रतिनिधि के साथ बैठक होगी, बागले ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा, 'जब प्रगति होगी हम आपको अवगत कराएंगे'.



(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BRICS, BRICS Meet, Ajit Doval, China, India, Beijing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com