दिल्ली में कोरोना के केसों में हो रही वृद्धि के बीच दिल्ली सरकार में टीकाकरण की गति बढ़ाने का फैसला किया है. दिल्ली में अब चौबीसों घंटे टीकाकरण होगा. दिल्ली में वैक्सीनेशन गति बढ़ाने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से यह बड़ा फैसला लिया गया है.मंगलवार 6 अप्रैल से दिल्ली सरकार के टीकाकरण केंद्रों में से एक तिहाई केंद्र रोजाना रात के 9:00 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक भी खुले रहेंगे यानी अब दिल्ली में 24 घंटे टीकाकरण होगा. गौरतलब है कि अभी सुबह 9:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक की टीके लगाए जा रहे हैं.
गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के चलते दिल्ली के कुछ अस्पतालों में ICU और वेंटीलेटर की किल्लत है. दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल रहे लोक नायक हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के लिए 50 वेंटीलेटर थे जिनमें से इस समय केवल एक वेंटिलेटर खाली है. केंद्र सरकार के एम्स ट्रॉमा सेंटर में 71 वेंटिलेटर में से सिर्फ़ 12 बचे हैं. इसके अलावा कुछ और बड़े सरकारी अस्पतालों की स्थिति कुछ इस तरह है
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
1. बुराड़ी हॉस्पिटल- 1 वेंटीलेटर खाली
2- बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल, रोहिणी- 4 वेंटीलेटर खाली
3. बेस हॉस्पिटल, दिल्ली कैंट- 1 वेंटीलेटर खाली
दिल्ली सरकार ने 31 मार्च 2021 को एक आदेश जारी कर दिल्ली के 33 बड़े प्राइवेट अस्पतालों में करीब 230 ICU/वेंटीलेटर बढ़ाये थे जिसके बाद भी इस समय प्राइवेट अस्पतालों में वेंटीलेटर बेड्स शून्य हो चुके हैं.
शून्य वेंटिलेटर वाले प्राइवेट हॉस्पिटल इस प्रकार हैं
1. सर गंगा राम हॉस्पिटल
2. अग्रसेन हॉस्पिटल, रोहिणी
3. मणिपाल हॉस्पिटल, द्वारका
4. होली फैमिली हॉस्पिटल, ओखला
5. बीएल कपूर हॉस्पिटल राजेंद्र नगर
6. जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल रोहिणी
7. फोर्टिस, ओखला,वसंत कुंज और शालीमार बाग (तीनों अस्पताल)
8. मैक्स शालीमार बाग
9. वेंकटेश्वर हॉस्पिटल द्वारका
10. आकाश हॉस्पिटल द्वारका
11. महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल पंजाबी बाग
12. श्री बालाजी हॉस्पिटल पश्चिम विहार
13. सरोज सुपर स्पेशलिटी
14. इंडियन स्पाइनल सेंटर वसंत कुंज
15. आयुष्मान हॉस्पिटल, द्वारका
16. कालरा हॉस्पिटल, कीर्ति नगर
17. महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल द्वारका
18. मेट्रो हॉस्पिटल प्रीत विहार
19. नेशनल हार्ट इंस्टीटूट, ईस्ट ऑफ कैलाश
20. प्राइमस हॉस्पिटल चाणक्यपुरी
21. महाराजा अग्रसेन, नरेला
22. मूलचंद हॉस्पिटल लाजपत नगर
23. नवजीवन हॉस्पिटल पीतमपुरा
24. सैनटॉम हॉस्पिटल, पीतमपुरा
कोरोना लहर के बीच वैक्सीनेशन पर भड़की AAP, कहा- इस तरह तो देशभर को टीका लगाने में 15 साल लगेंगे
कुल 26 प्राइवेट अस्पतालों में एक भी वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा दिल्ली में ICU की स्थिति कुछ इस तरह है.दिल्ली सरकार के बाबा साहब अंबेडकर हॉस्पिटल में कुल 9 आईसीयू बेड थे लेकिन इस समय एक भी खाली नहीं है. इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में ICU बेड्स की किल्लत जारी है
शून्य ICU बेड्स वाले अस्पताल
1. श्री बालाजी हॉस्पिटल पश्चिम विहार
2. महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल पंजाबी बाग
3. जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल रोहिणी
4. इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल सरिता विहार
5. फॉर्टिस हॉस्पिटल ओखला,शालीमार बाग और वसंत कुंज
6. कालरा हॉस्पिटल कीर्ति नगर
7. मैक्स हॉस्पिटल शालीमार बाग
8. वेंकटेश्वर हॉस्पिटल द्वारका
9. नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट ईस्ट ऑफ कैलाश
10. श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल रोहिणी
11. होली फैमिली हॉस्पिटल ओखला
12. गोयल हॉस्पिटल कृष्णा नगर
13. मणिपाल हॉस्पिटल द्वारका
14. आकाश हॉस्पिटल द्वारका
15. MGS हॉस्पिटल, पंजाबी बाग
16. संत परमानंद हॉस्पिटल, सिविल लाइंस
17. मेट्रो हॉस्पिटल प्रीत विहार
18. सर गंगा राम हॉस्पिटल
19. आयुष्मान हॉस्पिटल द्वारका
20.
बत्रा हॉस्पिटल, तुगलकाबाद
21. मालिक रेडिक्स हॉस्पिटल, निर्माण विहार
22. मेट्रो हॉस्पिटल लाजपत नगर
23. धर्मशिला हॉस्पिटल वसुंधरा एनक्लेव
24. प्राइमस हॉस्पिटल, चाणक्यपुरी
25. पार्क हॉस्पिटल, मीरा बाग
26. माता चानन देवी हॉस्पिटल, जनकपुरी
27 मूलचंद हॉस्पिटल, लाजपत नगर
28. तीरथ राम हॉस्पिटल, सिविल लाइन्स
29. महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल नरेला
30. विकास हॉस्पिटल नजफगढ़
31. महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल द्वारका
कुल 33 प्राइवेट अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या 0 हुई. 5 अप्रैल शाम 5:00 बजे दिल्ली में बेड की स्थिति. ओवरऑल- कुल 6229 कोविड बेड्स में से 3140 खाली. वेंटीलेटर- कुल 792 वेंटिलेटर में से 329 खाली और ICU- कुल 1337 में से 671 खाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं