विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 18, 2019

पूर्व BJP नेता यशवंत सिन्हा को श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया, दिल्ली लौटे

81 वर्षीय सिन्हा को विनम्रता से वापसी के लिए कहा गया और उन्हें शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गयी जहां पांच अगस्त से संचार नेटवर्क नहीं हैं और पाबंदियां लागू हैं.

Read Time: 3 mins
पूर्व BJP नेता यशवंत सिन्हा को श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया, दिल्ली लौटे
पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा.
श्रीनगर:

पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा मंगलवार को श्रीनगर हवाईअड्डे पर पहुंचे लेकिन उन्हें शहर में नहीं जाने दिया गया और उन्हें आखिरी उड़ान से दिल्ली लौटना पड़ा. सिन्हा एयर मार्शल कपिल काक (सेवानिवृत्त) और सामाजिक कार्यकर्ता सुशोभा भावे के साथ मंगलवार शाम को श्रीनगर हवाईअड्डे पहुंचे. दिल्ली से आई एक उड़ान से सिन्हा को उतरते हुए देखकर हरकत में आए हवाईअड्डे के अधिकारी और पुलिस अफसर तत्काल उन्हें वीआईपी लाउंज में ले गये. अधिकारियों को इस बारे में कोई सूचना नहीं थी कि सिन्हा को शहर में प्रवेश की इजाजत है या नहीं.

81 वर्षीय सिन्हा को विनम्रता से वापसी के लिए कहा गया और उन्हें शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गयी जहां पांच अगस्त से संचार नेटवर्क नहीं हैं और पाबंदियां लागू हैं. अधिकारियों के मुताबिक सिन्हा ने अधिकारियों से वह आदेश दिखाने को कहा जिसके तहत उन्हें शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं है.

उन्होंने दिल्ली नहीं लौटने की बात कही और प्रदेश के अधिकारियों को संदेश दिया कि वह तब तक हवाईअड्डे पर रहेंगे जब तक उन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती.

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर बोला हमला,कहा- मंत्रियों के 'अटपटे' बयानों से अर्थव्यवस्था का कल्याण नहीं होगा

राज्य प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने अंतत: सिन्हा के साथ आए लोगों को मना लिया जिसके बाद सिन्हा को अंतिम उड़ान से दिल्ली रवाना किया गया. अन्य दोनों सदस्य श्रीनगर शहर में चले गये.

पहले भी कई नेताओं को श्रीनगर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है और उन्हें हवाईअड्डे से ही दिल्ली लौटना पड़ा है. इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद और भाकपा महासचिव डी राजा शामिल हैं.

कश्मीर मसले पर बोले यशवंत सिन्हा, चुनाव जीतने के लिए सरकार ने हटाई धारा 370

VIDEO: चुनाव जीतने के लिए सरकार ने हटाई धारा 370 : यशवंत सिन्हा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर
पूर्व BJP नेता यशवंत सिन्हा को श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया, दिल्ली लौटे
NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की FIR
Next Article
NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की FIR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;