नई दिल्ली:
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एक नई नीति के तहत देश भर में अपने 46 संग्रहालय में सेल्फी स्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पुरातत्व स्थल संग्रहालय के लिए फोटोग्राफी- फिल्मिंग नीति में कहा गया है, 'संग्रहालय परिसरों में सेल्फी स्टिक की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी.' इस तरह से आगरा में ताज संग्रहालय, दिल्ली में भारतीय युद्ध स्मारक संग्रहालय, कोणार्क, हंपी और देश में अन्य जगहों पर पुरातत्व संग्रहालय में आगंतुकों को सेल्फी स्टिक बाहर रखनी पड़ेगी.
एएसआई में सूत्रों ने बताया कि सेल्फी स्टिक बाहर रखने का फैसला प्राचीन कलाकृति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है क्योंकि ऐसी घटनाएं हुयी हैं. एएसआई के निदेशक डॉ के लॉर्डसामी ने कहा, "समय बदल रहा है और हर स्थल पर लोग मोबाइल फोन से निर्बाध तस्वीरें लेते हैं . कुछ लोग स्मारकों के भीतर शूटिंग करते हैं इसलिए एएसआई ने कुछ पाबंदी वाला यह फैसला लिया."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Archaeological Survey Of India, Selfie Stick