यह ख़बर 17 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

संप्रग-3 की कोई संभावना नहीं : तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता:

तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने गुरुवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि संप्रग-3 के सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर कुछ राज्यों को विशेष लाभ उपलब्ध कराने और पश्चिम बंगाल को उससे वंचित रखने का आरोप लगाया।

यहां के सियालदह में आयोजित पार्टी की रैली में बंद्योपाध्याय ने कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-2 जिस तरह काम कर रहा है, उससे संप्रग-3 के लिए कोई मौका नहीं रह जाएगा।"

उन्होंने कहा, "हमें कांग्रेस सरकार ने दरकिनार क्यों किया, हम इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों की भूमिका अहम होगी और तृणमूल कांग्रेस और सशक्त होगी।