हरिद्वार:
निगमानंद के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम करने के बाद बृहस्पतिवार को समाधि दे दी गई। निगमानंद के शव का पोस्टमार्टम उन्हीं के आश्रम में किया गया। इसके लिए एक पोस्टमार्टम हाउस बनाया गया था। उनके विसरा को भी आगे की जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। निगमानंद के परिवारवाले उनके शव को अपने पैतृक गांव ले जाना चाहते थे लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली। इस केस की सीबीआई जांच के लिए उत्तराखंड सरकार ने केंद्र को लिखा है। निगमानंद गंगा के आसपास अवैध खनन के खिलाफ अनशन पर थे जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
निगमानंद, समाधि, आश्रम, हरिद्वार, Nigmanand, Buried