विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2018

CBI ने चीफ आलोक वर्मा के पास राफेल मामले की फाइल होने की बात से किया इनकार

सीबीआई ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे समेत कई महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित फाइलें उस समय एजेंसी के निदेशक आलोक वर्मा के विचाराधीन थी, जब केंद्र द्वारा उनकी शक्तियों को वापस लिया गया था.

CBI ने चीफ आलोक वर्मा के पास राफेल मामले की फाइल होने की बात से किया इनकार
सीबीआई चीफ आलोक वर्मा के पास नहीं थी राफेल डील मामले की फाइल.
नई दिल्ली: सीबीआई ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे समेत कई महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित फाइलें उस समय एजेंसी के निदेशक आलोक वर्मा के विचाराधीन थी, जब केंद्र द्वारा उनकी शक्तियों को वापस लिया गया था. विवाद के केंद्र में आए आलोक वर्मा और सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंगलवार देर रात आदेश जारी कर अवकाश पर भेज दिया था.

यह भी पढ़ें: आलोक वर्मा ने किया सरकार के सीबीआई के कामकाज में हस्तक्षेप की ओर इशारा, याचिका के 6 प्रमुख प्वाइंट

प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली नियुक्ति समिति ने मंगलवार की रात में आदेश जारी कर एजेंसी के निदेशक का प्रभार संयुक्त निदेशक एम. नागेश्वर राव को सौंप दिया था. गुरुवार को एक खबर में दावा किया गया कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे से संबंधित एक फाइल समेत कई महत्वपूर्ण फाइलें उस समय आलोक वर्मा के पास विचाराधीन थी, जब उनकी शक्तियों को वापस लिया गया था.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का हमला, इस वजह से CBI निदेशक की 'जासूसी' करा रही मोदी सरकार
​
सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने एक इस खबर को झूठा बताया है. उन्होंने कहा, 'ये बातें निहित स्वार्थों द्वारा गढ़ी जा रही है और सीबीआई में हर स्तर पर प्रत्येक फाइल का पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है.' वकील प्रशांत भूषण और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने इस सौदे में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में चार अक्टूबर को वर्मा को एक विस्तृत शिकायत दी थी. भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत दी गई इस 'विस्तृत' शिकायत में भूषण और शौरी ने उनके दावे को पुख्ता करने के लिए दस्तावेज भी सौंपे थे.

VIDEO: CBI में खुली जंग की आंच सरकार तक

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alok Verma, Rafale Deal File
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com