100 दिन से ठप है भारत-नेपाल सीमा, अब तक 50 लोगों की मौत, हजारों ट्रक हैं फंसे

100 दिन से ठप है भारत-नेपाल सीमा, अब तक 50 लोगों की मौत, हजारों ट्रक हैं फंसे

नई दिल्ली:

नेपाल के नए संविधान के विरोध में वहां के तराई के इलाके में शुरू हुए हिंसक आंदोलन को सौ दिन पूरे हो चुके हैं। इस हिंसक आंदोलन में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं। इस बीच वहां हिंसा की ताजा घटनाएं भी सामने आई हैं।

ईंधन और दवाओं की किल्लत
दो महीने से सड़क रास्ता बंद होने से भारत से नेपाल को जरूरी सामान की सप्लाई भी ठप पड़ी हुई है। इसकी वजह से ईंधन और दवाओं जैसी जरूरी चीजों की नेपाल में किल्लत हो रही है। नेपाल की नई सरकार ने आंदोलन पर उतारू मधेसी संगठनों के नेताओं से बात भी की है, लेकिन अभी तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला।

भारत ने पुलिस गोलीबारी में लोगों की मौत पर जताया दुख
उधर, भारत ने नेपाल के तराई क्षेत्र में पुलिस गोलीबारी में लोगों के मारे जाने पर दुख जताया। यद्यपि भारत की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने अपने संक्षिप्त ट्वीट में कहा है, ‘‘विप्लव, नेपाल के तराई में सपतारी में पुलिस गोलीबारी में लोगों के मारे जाने से दुखी हूं। राजनैतिक समाधान की जरूरत है। भारत नेपाल सरकार से लगातार कह रहा है कि वहां नया संविधान लागू होने के बाद से पैदा संकट का समाधान करे। नेपाल के नए संविधान पर नेपाली आबादी के एक तबके ने असंतोष जाहिर किया है।

चार मधेसियों को मारी गई गोली
हाल ही में नेपाल पुलिस ने नए संविधान के मुद्दे पर तराई में महत्वपूर्ण हाइवे को जाम कर रहे भारतीय मूल के चार मधेसियों को गोली मार दी थी जिसमें उनकी मौत हो गई थी। देश में फिर से हिंसा शुरू हो गई है जो पहले ही आवश्यक वस्तुओं की कमी से जूझ रहा है। भारत ने लोगों के मारे जाने पर दुख जताया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आंदोलनकारी ज्वाइंट डेमोक्रेटिक मधेसी फ्रंट ने दावा किया कि सपतारी में पुलिस गोलीबारी में उसके चार कार्यकर्ता मारे गए और दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल हो गए।