विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2018

अयोध्या मुद्दे पर कन्हैया कुमार का BJP पर तंज- जहां न चले मोदी का काम, वहां चले राम नाम

कन्हैया कुमार यहीं नही रुके उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी को लेकर ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है बस 'सीएम मोदी' के सामने पीएम मोदी को खड़ा कर दीजिए.

अयोध्या मुद्दे पर कन्हैया कुमार का BJP पर तंज- जहां न चले मोदी का काम, वहां चले राम नाम
(फाइल फोटो)
  • एनडीटीवी के कार्यक्रम 'हमलोग' में कन्हैया कुमार
  • पूर्व छात्र नेता ने कई सवालों के दिए जवाब
  • पीएम मोदी पर और बीजेपी पर निशाना
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र नेता रहे  कन्हैया कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. एनडीटीवी के कार्यक्रम 'हमलोग' में इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कन्हैया कुमार ने तंज कसते हुए कहा, 'जहां न चले मोदी का काम, वहां चले राम नाम'. पूर्व छात्र नेता ने कहा कि मोदी जी के काम से अब जीतने की संभावना नहीं है इसलिए अब राम नाम ही बचा है. कन्हैया ने कहा कि बीजेपी के नेता अब समझ गए हैं कि जनता अब उनके जुमलों को 'एक्सपोज' कर चुकी है. वहीं राफेल डील में घोटाले को लेकर लग रहे आरोपों पर कन्हैया ने कहा कि मोदी जी दिवाली मनाने के लिए सैनिकों के पास गए थे कम से उस सैनिक को ही राफेल की कीमत बताते जिसको वह मिठाई खिला रहे थे. कन्हैया ने कहा कि पहले कहा गया है पहले कहा गया कि राफेल विमान हमारे पास नहीं होगा कि तो देश की सुरक्षा व्यवस्था कंप्रोमाइज हो जाएगी, अगर इतना ही महत्वपूर्ण मुद्दा है तो कोई इंसान इसमें चोरी कैसे कर सकता है.
 
कन्हैया को डॉक्टरों से कोई दिक्कत नहीं, मंत्री पर लगाया राजनीति करने का आरोप

कन्हैया कुमार यहीं नही रुके उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी को लेकर ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है बस 'सीएम मोदी' के सामने पीएम मोदी को खड़ा कर दीजिए. सीएम मोदी जो सवाल पूछ रहे हैं उसका जवाब पीएम मोदी अगर दें तो सारी चीजें ऐसे ही एक्सपोज हो जाएंगी.

बेगूसराय : कन्हैया भरोसे 'पूरब के लेनिनग्राद' में उतरेगी CPI? लेकिन राह इतनी भी नहीं आसान

आपको बता दें कि पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार के इस बार बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. वह संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते हैं.

चुनाव लड़ने से इनकार नहीं : NDTV से कन्हैया कुमार

  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanhaiya Kumar On PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com