विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2017

मुंबई के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक प्रोजेक्ट को प्रशासनिक मंजूरी मिली

सरकारी प्रस्ताव में राज्य ने परियोजना की लागत लगभग 7,502 करोड़ रुपये आंकी, इस संपर्क सड़क की लम्बाई लगभग 17.17 किलोमीटर होगी

Also Read in
मुंबई के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक प्रोजेक्ट को प्रशासनिक मंजूरी मिली
प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई की वर्सोवा-बांद्रा समुद्र लिंक (वीबीएसएल) परियोजना को सोमवार को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी.

आधारभूत संरचना पर राज्य कैबिनेट की समिति (एससीसीआई) के इसे मंजूरी देने के आठ वर्षों बाद इसे प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. एक सरकारी प्रस्ताव में राज्य ने इस परियोजना की लागत लगभग 7,502 करोड़ रुपये आंकी है और इसकी लम्बाई लगभग 17.17 किलोमीटर है.

VIDEO : बांद्रा-वर्ली सी लिंक

एससीसीआई ने इस परियोजना को 18 अगस्त, 2009 को मंजूरी दे दी थी.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Versova-Bandra Sea Link Project
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com