विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2012

मुंबई में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार

एक बेहद शर्मनाक घटना में मुंबई के उपनगरीय पवई इलाके में एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया और फिर घर में लूटपाट भी की गई।
मुंबई: एक बेहद शर्मनाक घटना में मुंबई के उपनगरीय पवई इलाके में एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया और फिर घर में लूटपाट भी की गई।

61-वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम को एक शख्स कूरियर वाला बनकर उनके घर में घुसा और अकेला पाकर उनके साथ बलात्कार किया। जाते-जाते वह घर से सामान वगैरह भी चुरा ले गया।

पुलिस ने बलात्कार और डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स पीड़ित महिला की जान-पहचान का लगता है। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।
लेखक के बारे में
img
NDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Raped, Senior Citizen Raped, Powai Rape, महिला से बलात्कार, मुंबई में बुजुर्ग महिला से रेप, पवई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com