शिवा शर्मा मौत केस: फरार श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने, हाथ जोड़कर की ये अपील

  • 1:37
  • प्रकाशित: अक्टूबर 15, 2026

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले के बाद से श्रद्धा दुबे फरार चल रही है, अब उसका पहला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो हाथ जोड़ कर उसका नाम नहीं जोड़े जाने की अपील करती दिख रही है. साथ ही कह रही है कि वह जल्‍द ही पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगी, तब तक उनका नाम किसी के साथ भी नहीं जोड़ा जाए. उन्‍होंने कोई अपराध नहीं किया है.