विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2011

धमाकों में फिदायीन हमले की आशंका खत्म

धमाके के बाद जिस व्यक्ति का सिर्फ सिर मिला था, उसकी पहचान हो गई है। जिस शव से इलेक्ट्रिक वायर लिपटा था, उसकी भी शिनाख्त हो चुकी है।
Mumbai: मुंबई धमाकों में अब फिदायीन हमले की आशंका करीब−करीब खत्म हो गई है। धमाके के बाद एक व्यक्ति का सिर्फ सिर मिला था, जिससे उसके फिदायीन होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब उस व्यक्ति की पहचान हो गई है। इसकी पहचान केशव मंडल के रूप में की गई है। धमाके के बाद एक शव से इलेक्ट्रिक वायर भी लिपटा मिला था। इसके भी फिदायीन होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब इस व्यक्ति की भी पहचान हो चुकी है। बुधवार को मुंबई में हुए धमाकों में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। निखिल तमका नाम के एक युवक की भी मौत हो गई। निखिल जवेरी बाजार में हुई ब्लास्ट में घायल हुआ था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। निखिल की उम्र 23 साल थी। इसके साथ ही जवेरी बाजार धमाके में मरने वालों की संख्या भी 6 से बढ़कर 7 हो गई है। यहां हुए धमाके में 50 लोग घायल हुए थे।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई हमला, मुंबई विस्फोट, मुंबई धमाका, जांच, फिदायीन हमला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com