विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2018

मुंबई हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की एयर होस्टेस विमान से गिरी, हालत गंभीर

मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारियों में जुटे एयर इंडिया विमान की 53 वर्षीय परिचारिका सोमवार को विमान से नीचे गिर कर घायल हो गयी .

मुंबई हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की एयर होस्टेस विमान से गिरी, हालत गंभीर
विमान एआई-864 मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, तभी यह हादसा हुआ.
मुंबई:

मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारियों में जुटे एयर इंडिया विमान की 53 वर्षीय परिचारिका सोमवार को विमान से नीचे गिर कर घायल हो गयी . विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी. विमानन कंपनी ने कहा कि एयर इंडिया का विमान एआई-864 मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, तभी यह हादसा हुआ. एयर इंडिया ने घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि वह मामले की जांच कर रही है. विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि हमारे चालक दल की एक सदस्य हर्षा लोबो बोईंग-777 का दरवाजा बंद करने के दौरान विमान से गिर गईं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके पैरों में चोट आयी है. उन्हें इलाज के लिए नानावती अस्पताल ले जाया गया है’’. करीब तीन साल पहले एयर इंडिया का एक इंजीनियर विमान के इंजन में फंस गया था. उस दिन पायलटों ने सिग्नल समझने में गलती करते हुए इंजन स्टार्ट कर दिया था. 

तमिलनाडु: त्रिची में दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, सभी 130 यात्री सुरक्षित



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Air India Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com