- मुंबई के 19 साल के शख्स ने समुद्र में कूदकर दी जान
- गे होने की वजह से किए जाने वाले भेदभाव से था परेशान
- फेसबुक पर हिंदी और इंग्लिश में लिखा पोस्ट
मुंबई के एक 19 साल के शख्स ने चेन्नई में कथित तौर पर समुद्र में कूदकर जान दे दी. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शख्स गे होने की वजह से होने वाले भेदभाव से परेशान था. अविंशू पटेल ने फेसबुक पर हिंदी और अंग्रेजी में किए पोस्ट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. 2 जुलाई को हिंदी में किए गए अपने पोस्ट में अविंशू ने कहा, 'मैं एक लड़का हूं, यह सब जानते हैं. लेकिन जिस तरह मैं चलता हूं, सोचता हूं, भावनात्मक हूं और बात करता हूं, वह लड़कियों की तरह है. यह कुछ ऐसा है जिसे भारत के लोग पसंद नहीं करते.'
सुप्रीम कोर्ट ने रेस्टोरेंट चेन सरवना भवन के मालिक की यह अजीब मांग ठुकराई
अंग्रेजी में किए पोस्ट में अविंशू ने कहा, 'मैं बाकी देशों की इज्जत करता हूं क्योंकि वह गे और ट्रांसजेंडर्स को इज्जत देते हैं. मुझे उन भारतीयों पर भी गर्व है जो इसका समर्थन करते हैं.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अविंशू पटेल चेन्नई के एक स्पा में काम करता था. उसने कहा था, 'मैं गे हूं लेकिन इसमें मेरा कोई दोष नहीं है. यह भगवान की गलती है. मैं अपनी जिंदगी से नफरत करता हूं.'
सीएजी के सीनियर ऑडिटर की हत्या का गहरा राज खुला, पुलिस को धोखा नहीं दे सके आरोपी
पुलिस ने बताया, 'स्थानीय लोगों ने खबर दी थी कि शख्स का शव इंजामबक्कम के एक तट पर पाया गया.' (इनपुट: पीटीआई)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं