विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2011

दिग्विजय के बंगले पर पथराव, सुरक्षा बढ़ी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के भोपाल स्थित आवास पर पथराव एवं प्रदर्शन के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के भोपाल स्थित आवास पर पथराव एवं प्रदर्शन के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिग्विजय द्वारा बाबा रामदेव पर की गई टिप्पणी से नाराज कुछ लोगों ने रविवार रात को नारेबाजी करते हुए श्यामला हिल्स स्थित उनके बंगले पर पथराव किया। इसके बाद दिग्विजय के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि रविवार रात को पथराव की जानकारी मिली थी, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है  जहां तक सुरक्षा बढ़ाने की बात है, उनके आवास पर पहले से ही सुरक्षा बल तैनात है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिग्विजय सिंह, प्रदर्शन, सुरक्षा बढ़ाई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com