विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

ट्विटर पर सबसे ज़्यादा ट्रेंड हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात'

ट्विटर के अनुसार, #MannKiBaat सारे साल माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर चर्चा में रहा, जिसमें दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर द्वारा किया गया एक ट्वीट भी शामिल रहा, जो वायरल हुआ था.

ट्विटर पर सबसे ज़्यादा ट्रेंड हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात'
ट्विटर पर सबसे ज़्यादा ट्रेंड हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' ( फाइल फोटो)
  • ट्विटर पर साल का सबसे ज्यादा ट्रेंडिग टॉप रहा मन की बात
  • #MannKiBaat सारे साल माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर चर्चा में रहा
  • #jallikattu तथा #GST दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम #MannKiBaat (मन की बात) माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर वर्ष 2017 के दौरान सबसे ज़्यादा ट्रेंड करने वाला हैशटैग रहा. ट्विटर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, #jallikattu तथा #GST दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.

ट्विटर के अनुसार, #MannKiBaat सारे साल माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर चर्चा में रहा, जिसमें दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर द्वारा किया गया एक ट्वीट भी शामिल रहा, जो वायरल हुआ था. 'मन की बात' एक रेडियो कार्यक्रम है, जिसके तहत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं देश की जनता को संबोधित करते हैं, और जिसका सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नेशनल तथा डीडी न्यूज़ पर किया जाता है.

VIDEO- पीएम मोदी ने की 38वीं बार 'मन की बात'


ट्विटर के मुताबिक, इन तीन के अलावा हैशटैग #MumbaiRains तथा #TripleTalaq भी वर्ष 2017 के दौरान काफी ट्रेंड करते रहे हैं. जल्लीकट्टू एक परम्परागत तमिल खेल है, जिसमें सांडों से मुकाबला किया जाता है, और यह खेल साल की शुरुआत में काफी चर्चा में रहा था. इनके अतिरिक्त #Demonetisation (नोटबंदी), #SwachhBharat (स्वच्छ भारत), #UttarPradesh (उत्तर प्रदेश), #GujaratElections (गुजरात विधानसभा चुनाव) तथा #Aadhaar (आधार) भी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर काफी चर्चा में रहे.

(इनपुट IANS से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mann Ki Baat, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com