यह ख़बर 09 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मोदी की कैबिनेट का विस्तार: पर्रिकर को रक्षा, नड्डा को स्वास्थ्य और सुरेश को मिला रेल मंत्रालय

नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्रिमंडल में रविवार को विस्तार में शामिल किए गए 21 मंत्रियों को उनके मंत्रालय दे दिए गए हैं, वहीं कुछ नेताओं के विभागों में फेरबदल भी किया है।

एनडीटीवी को मिली सूची के मुताबिक, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  अभी तक यह मंत्रालय वित्तमंत्री अरुण जेटली के ही जिम्मे था। यहां एक और दिलचस्प बात यह है कि जेटली को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इसके अलावा शिवसेना छोड़ आज ही बीजेपी में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु को रेल मंत्री बनाया गया। इससे पहले यह मंत्रालय सदानंद गौड़ा के पास था, जिन्हें अब कानून मंत्री बना दिया गया। वहीं कानून मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे रविशंकर प्रसाद को दूरसंचार मंत्री बनाया गया है।

वहीं मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया, जबकि अब तक स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हर्षवर्धन को विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी और भू विज्ञान मंत्रालय दिया गया है।

इनके अलावा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले चौधरी बीरेंद्र सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है।

नए मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं :

कैबिनेट मंत्री

1. मनोहर पर्रिकर : रक्षा

2. सुरेश प्रभु : रेलवे

3. जगत प्रकाश नड्डा : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

4. चौधरी बीरेंद्र सिंह : ग्रामीण विका, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता
 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

5. राजीव प्रताप रूडी : कौशल एवं उद्यम विकास (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य

6. बंडारू दत्तात्रेय : श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र प्रभार)

7. डॉ. महेश शर्मा : संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार), नागरिक उड्डयन
 

राज्यमंत्री

8. मुख्तार अब्बास नकवी : अल्पसंख्यक मामले, संसदीय कार्य

9. रामकृपाल यादव : पेयजल एवं स्वच्छता

10. सांवर लाल जाट : जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्जीवन

11. हरिभाई चौधरी : गृह विभाग

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

12. मोहनभाई कुंदरिया : कृषि

13. गिरिराज सिंह : लघु, मध्यम एवं सूक्षम उद्यम

14. हंसराज अहिर : रासायण एवं उर्वरक

15. प्रो. रामशंकर कठेरिया : मानव संसाधन विकास

16. वाइएस चौधरी : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भू विज्ञान

17. जयंत सिन्हा : वित्त

18. कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ : सूचना एवं प्रसारण

19. बाबुल सुप्रियो : शहरी विकास, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन

20. साध्वी निरंजन ज्योति : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

21. विजय सांपला : सामाजिक न्याय एवं पर्यावरण