मुंबई:
मुम्बई के बांद्रा इलाके में रहने वाली दो नाबालिग बहनों ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। फरियादी लड़कियों के मुताबिक आरोपी हमेशा नशे की हालात में उन्हें और उनकी मां को मारा करता था। करीब एक साल पहले जून 2014 में आरोपी ने दोनों बहनों का यौन शोषण किया।
लड़कियों ने यह बात जब अपनी मां को बताई तो उनकी मां ने किसी से भी इस बात का जिक्र करने से मना किया। लड़कियों का कहना है कि उन्होंने अपने कुछ रिश्तेदारों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज़ करनी चाही, पर दो महिला पुलिस अधिकारीयों ने उल्टे उनके साथ ही दुर्व्यवहार किया, उन्हें जलील भी किया।
पीड़ित लड़की ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, 'पुलिस ऑफिसर ने हमें थप्पड़ मारा, हमारे कपड़ों पर ताने मारे और हमारे चरित्र पर भी टिप्पणी की। हमारे पिता ने 5-6 बार इस कुकर्म को दोहराया। वो हमें मारते भी थे। इसके कुछ महीनों बाद हमने अपना घर छोड़ दिया और हम दोनों बहनें अपने रिश्तेदारों के घर रहने लगी। पर हमारे पिता हमें वहां भी रहने नहीं दे रहे थे। वो हमारे रिश्तेदार के घर के बाहर आकर भी अश्लील हरकतें करते रहे। और हमें मारने की कोशिश भी की। एक बार फिर मई में हम पुलिस के पास गए और पुलिस ने सिर्फ इक एनसी लेकर हमें जाने को कहा। करीब दो और महीने तक ये सब चलता रहा फिर एक स्थानीय राजनेता की दखलंदाज़ी के बाद जुलाई 04 को पुलिस ने शिकायत दर्ज़ की।'
थाने के पुलिस अधिकारियों ने सारे आरोपों से इनकार किया है। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारीयों का कहना है की मामले की जांच करायी जायेगी और अगर महिला अधिकारीयों को दोषी पाया गया तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नाबालिग का यौन उत्पीड़न, मुंबई पुलिस, शराबी पिता, पिता ने किया यौन शोषण, Bandra Police, Minors Molested By Father, Mumbai Police