उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पास के जंगल में सात लोगों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरनगर:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पास के जंगल में कथित तौर पर सात लोगों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह घटना पिछली रात को तब घटित हुई, जब 14 साल की यह लड़की सिविल लाइंस क्षेत्र के शिक्षा कॉलोनी स्थित अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। शहर के पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव ने कहा कि लड़की को सात लोगों ने अगवा कर लिया और एक कार में पास के जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस ने कहा कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम - सोनू, रवि, नितिन, हासू और सुभाष है। प्रवीण और सुभाष नाम के दो अन्य आरोपी फरार हैं। चिकित्सा जांच में लड़की के साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुजफ्फरनगर गैंगरेप, यूपी में गैंगरेप, नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, Muzaffarnagar Gangrape, Gangrape In UP, Minor Gangraped