विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

सीएम खट्टर के बयान के बाद लाखों लोग पंचकूला पहुंचे, डेरा सच्चा सौदा ने जताई आपत्ति

डेरा सच्चा सौदा ने कहा- हमसे कोई चर्चा किए बगैर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक बयान में कहा कि गुरमीत राम रहीम अदालत में पेश होंगे

सीएम खट्टर के बयान के बाद लाखों लोग पंचकूला पहुंचे, डेरा सच्चा सौदा ने जताई आपत्ति
पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा के लाखों अनुयायी पहुंच गए हैं.
  • डेरा प्रवक्ता ने कहा- मुख्यमंत्री को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए
  • 8-10 लाख लोग पंचकूला पहुंचे, 15 से 20 लाख और पहुंच रहे
  • डेरा प्रमुख से जुड़े बलात्कार के मामले पर फैसला शुक्रवार को
चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की शुक्रवार को अदालत में पेशी के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कथित बयान पर अपनी आपत्ति जाहिर करते हुए समुदाय के प्रवक्ता ने बुधवार को उनसे ऐसी टिप्पणी नहीं करने का आग्रह किया.

प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के बयान से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो जाएगी. पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत डेरा प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में 25 अगस्त को सजा सुनाएगी. उनको व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें : कोर्ट कल सुनाएगा फैसला, जानें- डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ क्या है मामला...

डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसान ने कहा, ‘‘हमसे कोई चर्चा किए बगैर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुर्भाग्यपूर्ण रूप से एक बयान में कहा कि गुरु जी (गुरमीत राम रहीम) वहां आएंगे (अदालत में पेश होंगे). इससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें हमारे अनुयायियों की तरफ से लाखों फोन आ रहे हैं. मुझे जानकारी मिली है कि 8-10 लाख लोग (पंचकूला) पहुंच गए हैं एवं और 15 से 20 लाख लोग वहां पहुंच रहे हैं.’’

VIDEO : 2010 में हुई थी हिंसा


प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, जिससे स्थिति और नाजुक हो जाए एवं लोगों में आगे की घटनाओं को लेकर डर की स्थिति पैदा हो जाए.’’
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape Case Against Gurmeet Ram Rahim Singh Insan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com