महाराष्ट्र : राज्य निर्वाचन आयोग ने 16 राजनैतिक दलों की मान्यता रद्द की

महाराष्ट्र : राज्य निर्वाचन आयोग ने 16 राजनैतिक दलों की मान्यता रद्द की

रामदास आठवले (फाइल फोटो)

मुंबई:

महाराष्ट्र के चुनाव आयुक्त जेइस सहारिया ने 16 राजनैतिक दलों की मान्यता रद्द कर दी है। समय पर ऑडिट और इनकम टैक्स रिटर्न के दस्तावेज पेश न करने की वजह से यह कार्रवाई की गई है।

नोटिस देने के बावजूद नहीं दिए दस्तावेज
राज्य चुनाव आयोग ने कुल 19 राजनीतिक दलों को नोटिस भेजकर उनसे जरूरी कागज़ात मंगवाए थे। समय पर दस्तावेज न देने पर आखिरकार आयोग को 16 राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द कर दी।

रामदास आठवले का दल भी शामिल
इन 16 दलों में सांसद राजू शेट्टी के स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के साथ शिक्षक कोटे से विधान परिषद पर विधायक चुने गए कपिल पाटिल का लोकभारती दल प्रमुख है। इसी के साथ राज्य के सबसे बड़े दलित संगठन रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) गुट का भी नाम है। इस दल के प्रमुख रामदास आठवले पूर्व मंत्री और सांसद रह चुके हैं।

जुलाई माह में इन राजनैतिक दलों को राज्य चुनाव आयुक्त ने नोटिस जारी कर कहा था कि जरूरी कागजात न देने पर क्यों न उनकी मान्यता रद्द की जाए? इसके जवाब में 3 राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को अपना स्पष्टीकरण दिया था।

मान्यता गंवा चुके राजनैतिक दल-
1. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-(ए)
2. स्वाभिमानी पक्ष
3. लोकभारती
4. विनय कोरे-जनसुराज्य शक्ति
5. आल इंडिया क्रांतिकारी कांग्रेस
6. भारतीय राष्ट्रीय स्वदेशी कांग्रेस पक्ष
7. इंडियन मुस्लिम कांग्रेस पार्टी
8. मागसवर्गीय जनशक्ति पार्टी
9. राष्ट्रवादी जनता पार्टी
10. प्रबुद्ध रिपब्लिकन पार्टी
11. सत्यशोधक समाज पक्ष
12. शिवराज्य पक्ष
13. रिपाई (डेमोक्रेटिक)
14. महाराष्ट्र समाजवादी कांग्रेस
15. रिपब्लिकन पक्ष (खोरीपा)
16. जनशक्ति आघाडी - पेण

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हालांकि, इस फैसले से इन राजनीतिक दलों के लोकसभा और विधानसभा के चुनाव लड़ने पर कोई असर नहीं होगा। भारत चुनाव आयोग में इनकी मान्यता बरकरार है। यह फैसला केवल स्थानीय निकाय के चुनाव इस नाम से लड़ने पर रोक लगा रहा है।