युवाओं में दाढ़ी बढ़ाने का शौक भले ही ट्रेंड में है और इसे काफी युवा अपना भी रहे हैं लेकिन कश्मीर में यूथ की बढ़ी दाढ़ी की वजह फैशन कम मजबूरी ज्यादा है. केंद्र सरकार द्वारा पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों में बांटने के निर्णय के बाद घाटी के लोगों को अपने बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने के लिए हजाम ढूंढना मुश्किल हो गया है. कुपवाड़ा जिले में सरकारी कर्मचारी शफत अहमद ने पीटीआई को फोन पर बताया, ‘‘मैं इतना अस्त-व्यस्त कभी नहीं दिखता था. मैंने करीब दो महीने से अपने बाल नहीं कटाए हैं. हजाम ढूंढना मुश्किल है. या तो वे सब भाग चुके हैं या फिर इतना भयभीत हैं कि अपनी दुकान नहीं खोल रहे हैं.'
कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी मंत्री ने कहा- दुनिया पाकिस्तान पर नहीं बल्कि भारत पर विश्वास करती है
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
गांदरबल जिले में पत्रकारिता के छात्र जाविद रेशी ने कहा, ‘‘अगले हफ्ते मुझे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना है लेकिन मुझे लगता है कि इसे रद्द करना पड़ेगा. उसे बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बाल पसंद नहीं हैं. वह इसे भद्दा समझती है.' कश्मीर में अधिकतर सैलून घाटी के बाहर के लोग चलाते हैं जिनमें अधिकतर उत्तरप्रदेश और बिहार के हैं. घाटी के लगभग सभी बड़े शहरों और नगरों में सैलून बाहरी लोग ही चलाते हैं.ये विशेषज्ञ हेयर ड्रेसर नई हेयर स्टाइल और फैशन ट्रेंड के परिचायक बन गए हैं और उन्होंने स्थानीय हजामों को इस व्यवसाय से लगभग बाहर कर दिया है.
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर ट्विटर पर पकड़ा गया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बड़ा झूठ
कश्मीरी हेयर ड्रेसर संगठन के मुताबिक कश्मीर के बाहर के हजामों द्वारा संचालित कम से कम 20 हजार दुकान बंद हैं क्योंकि पांच अगस्त के बाद वे घाटी से भाग गए हैं. सरकारी शिक्षक काजिर मोहम्मद ने कहा, ‘‘दाढ़ी से मेरे चेहरे की गरिमा नहीं बढ़ती. साथ ही मुझे इन सफेद बालों को भी रंगवाना है... सड़कों पर अच्छे से बाल कटाए और दाढ़ी बनवाए व्यक्ति नजर नहीं आ रहे हैं. हम सभी यहां बड़े बालों वाले बबून (बंदर की एक प्रजाति) हैं.''
Video: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हथियारों से भरा ट्रक पकड़ा गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं