विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2014

विवाहित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

विवाहित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार
नई दिल्ली:

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में एक 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ चार लोगों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना कल देर रात की है। महिला चारों आरोपियों के साथ किसी आर्थिक मुद्दे को सुलझाने के लिए गेस्ट हाउस गई थी। चारों आरोपी महिला को पहचानते थे।

महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को रुपये वापस करने के बजाय चारों आरोपियों ने गेस्ट हाउस में उस पर यौन हमला किया।

पुलिस ने बताया कि चार में से तीन आरोपियों की पहचान विकास, अनिल और रमेश के रूप में की गई है और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने खोज अभियान चलाया है।

महिला विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
द्वारका में सामूहिक रेप, दिल्ली में बलात्कार, Gangrape In Dwarka, Rape In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com