विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2019

'जारी रखेंगे पिता की विरासत': मनोहर पर्रिकर के बेटों ने दिए राजनीति में आने के संकेत

गोवा के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटों ने शनिवार को बयान जारी कर संकेत दिये कि वह अपने पिता के देश और राज्य के प्रति समर्पण की विरासत को जारी रखने के लिये राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं.

Also Read in
'जारी रखेंगे पिता की विरासत': मनोहर पर्रिकर के बेटों ने दिए राजनीति में आने के संकेत
मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल और अभिजात पर्रिकर (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

गोवा के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटों ने शनिवार को बयान जारी कर संकेत दिये कि वह अपने पिता के देश और राज्य के प्रति समर्पण की विरासत को जारी रखने के लिये राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं. बता दें कि मनोहर पर्रिकर (63) का लंबे समय तक आग्नेयाशय संबंधी बीमारी के कारण 17 मार्च को निधन हो गया था.

गोवा : जहां पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर का रखा गया था शव, उस स्थान का कथित तौर पर कराया गया 'शुद्धिकरण'

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद से ही गोवा में यह कयास लगने शुरू हो गए थे कि उनके पुत्र उत्पल और अभिजात के लोकसभा चुनाव या अपने पिता के निधन से बाद पणजी विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बेंजामिन डिजराइली को कोट करते हुए बेटों की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हम राज्य और राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और समर्पण की विरासत को जारी रखते हुए उनके जीवन का सम्मान करेंगे."

गोवा: 'सियासी ड्रामे' पर शिवसेना ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- पार्थिव शरीर की राख ठंडी होने का भी इंतजार नहीं किया

बयान में कहा गया है कि मनोहर पर्रिकर की मौत ने उनके परिवार के अहम हिस्से को छीन लिया और इससे परिवार में बहुत बड़ी शून्यता आ गई. हालांकि, बयान में यह भी कहा गया है कि लोगों की भारी संख्या में संदेश और पत्र हमें मिले हैं, जिससे लगता है कि हम एक बहुत बड़े परिवार का हिस्सा हैं.

गोवा में नए CM का फ्लोर टेस्ट आज, फाइव स्टार रिसॉर्ट में ले जाए गये बीजेपी के विधायक

बेटों द्वारा जारी बयान में पीएम मोदी का भी आभार जताया गया है. बेटों ने मनोहर पर्रिकर की बीमारी के दौरान उनके समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया. बता दें कि मनोहर परिर्रकर के एक बेटे का नाम उत्पल परिर्कर है और दूसरे का अभिजात पर्रिकर. 

लोकसभा चुनाव 2019: मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में होगी कांटे की टक्कर

शुक्रवार को उत्पल पर्रिरकर ने कहा कि सही समय आने पर राजनीति में आने का फैसला लेंगे. 

VIDEO: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Abhijat Parrikar, Utpal Parrikar, Manohar Parrikar Death, Manohar Parrikar Dead, Goa, Goa Government, Goa Assembl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com