विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2019

Manohar Parrikar Dies: आज शाम 5 बजे होगा मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार, गोवा में 7 दिन का राजकीय शोक

मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का लंबी बीमारी के बाद 63 साल की उम्र में निधन हो गया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे.

Also Read in
Manohar Parrikar Dies: आज शाम 5 बजे होगा मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार, गोवा में 7 दिन का राजकीय शोक
Manohar Parrikar Dies: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन.
नई दिल्ली:

गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का लंबी बीमारी के बाद 63 साल की उम्र में निधन हो गया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar News) के निधन पर सोमवार (18 मार्च) को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य की राजधानियों में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा. सोमवार को सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी. उधर, मनोहर पर्रिकर(Manohar Parrikar) के निधन के बाद गोवा में 18 से 24 मार्च तक 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया. इस दौरान पूरे गोवा में राष्ट्रीयध्वज आधा झुका रहेगा.

 

 

मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का राजकीय सम्मान के साथ सोमवार शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक पणजी के बीजेपी ऑफिस में उनके पार्थिव शरीर (Manohar Parrikar's Mortal Remains) को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद सुबह 10.30 बजे मनोहर पर्रिकर के पार्थिव शरीर को पंजीम के कला अकेडमी ले जाया जाएगा, जहां पर शाम 4.00 बजे तक आम लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि दे सकेंगे. शाम 4 बजे कला अकेडमी से मीरामार तक मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा निकलेगी और 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

Manohar Parrikar Dies: नहीं रहे गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर, लंबी बीमारी के बाद 63 साल की उम्र में हुआ निधन

 

 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मनोहर पर्रिकर के निधन से शोकाकुल हूं. मनोहर पर्रिकर एक अद्वितीय नेता थे. एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक थे. वह सभी की प्रशंसा करते थे. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को पीढियों तक याद किया जाएगा. उनके निधन से गहरा दुख हुआ. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. 

 

 

पीएम ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'रक्षा मंत्री के तौर पर मनोहर पर्रिकर जी के कार्यकाल के लिए देश हमेशा उनका आभारी रहेगा. उनके रक्षा मंत्री रहने के दौरान भारत ने कई ऐसे फ़ैसले देखे, जिससे देश की सुरक्षा क्षमता और मज़बूत हुई, स्वदेशी रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में वृद्धि हुई साथ ही पूर्व कर्मचारियों का जीवन और ख़ुशहाल हुआ.'

VIDEO: नहीं रहे गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर, 63 साल की उम्र में हुआ निधन​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Manohar Parikar, Manohar Parrikar Dies, Goa Chief Minister Dies, Manohar Parrikar News, Manohar Parrikar Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com