विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2019

गुरु नानक देव की जयंती पर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जाएंगे पाकिस्तान के करतारपुर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुरु नानक देव जी की जयंती पर पाकिस्तान स्थित कारतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए तैयार हैं. पूर्व प्रधानमंत्री ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद उनका निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.  

गुरु नानक देव की जयंती पर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जाएंगे पाकिस्तान के करतारपुर
डॉ. मनमोहन सिंह और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर के बीच हुई मुलाकात
  • पाकिस्तान का न्यौता अस्वीकार कर दिया था
  • पंजाब के सीएम का निमंंत्रण स्वीकारा
  • पहले जत्थे में होंगे शामिल
नई दिल्ली:

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुरु नानक देव जी की जयंती पर पाकिस्तान स्थित कारतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए तैयार हैं. पूर्व प्रधानमंत्री ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. पंजाब के सीएम ने उन्हें दिल्ली में उनसे मुलाकात कर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल होने का न्यौता दिया था. कैप्टन अमरिंदर सिंह के सहयोगी रवीन ठुकराल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और अब वह सीमा पार जाने वाले पहले जत्थे में शामिल होंगे. इसके अलावा वह गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर सुल्तानपुर लोधी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे.

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर अभिषेक सिंघवी ने रखी अपनी मांग, कहा - पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व में ही...

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने कहा था कि उनकी सरकार करतारपुर कॉरीडोर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को निमंत्रण भेजेगी. इस कॉरीडोर के जरिए भारत के सिख श्रद्धालु दरबार साहिब के दर्शन कर सकेंगे. मनमोहन सिंह का जन्म विभाजन से पूर्व पाकिस्तान के हिस्से वाले गाह गांव में हुआ था. लेकिन 10 साल प्रधानमंत्री रहते हुए वह कभी पाकिस्तान नहीं गए. 

पाकिस्तान की ओर से आ रहे निमंत्रण की खबरों पर उनके ऑफिस की ओर से साफ  कहा गया कि वह इसको अस्वीकार कर देंगे. गौरतलब है कि करतापुर कॉरीडोर भारत और पाकिस्तान की ओर से मिलकर बनाया जा रहा है. यह पाकिस्तान स्थित डेरा बाबा नानक श्राइन से भारत के पंजाब के गुरदासपुर जिले को जोड़ेगा. इस कॉरीडोर के जरिए आने वाले श्रद्धालुओं को वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

भारत-पाकिस्तान के बीच मीटिंग में करतारपुर कॉरिडोर पर बनी बात​


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manmohan Singh, Kartarpur Sahib
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com