यह ख़बर 24 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

देश के परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा सर्वोपरि : मनमोहन

खास बातें

  • लोकसभा में पीएम ने कहा, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
New Delhi:

जापान में सुनामी के बाद फुकुशिमा परमाणु हादसे के मद्देनजर भारत के परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा के बारे में सांसदों की चिंता पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आश्वासन दिया कि सभी परमाणु संयंत्रों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस विषय पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लोकसभा में जसवंत सिंह के पूरक प्रश्न के उत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा, हम सदस्यों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हैं जो तटीय और अपतटीय परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि संयंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य सर्वोपरि है। जापान में फुकुशिमा हादसे के बाद उन्होंने परमाणु उर्जा विभाग से देश के सभी परमाणु संयंत्रों की स्थिति की समीक्षा करने को कहा। इस विषय में बैठक की। सिंह ने कहा, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, मेरा विभाग को निर्देश है कि सभी संयंत्रों में सुरक्षा प्रणाली विश्वस्तरीय होनी चाहिए। प्रश्नकाल के दौरान भूदेव चौधरी, रायापति संबासिवा राव ने समुद्र तट के समीप स्थित परमाणु उर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के बारे में किये गए उपायों के बारे में पूछा था। सदन में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी नारायण सामी ने कहा कि इस संबंध में सुझाव देने के लिए चार कार्यबल का गठन किया गया था जिसने नौ सिफारिशें दी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com