                                            पेट्रोल कीमतों में भारी वृद्धि पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि उनकी पार्टी इसे स्वीकार नहीं करेगी।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                कोलकाता: 
                                        पेट्रोल कीमतों में भारी वृद्धि पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि उनकी पार्टी इसे स्वीकार नहीं करेगी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर संप्रग सरकार को अस्थिर नहीं करेगी।
ममता ने कहा, ‘‘यह अनुचित और एकपक्षीय है। हमें लगता है कि लोगों पर बोझ डालने का यह एक आसान विकल्प है। हम लोगों पर मूल्यवृद्धि का बोझ स्वीकार नहीं कर सकते।’’ संप्रग सरकार में दूसरे सबसे सबसे बड़े घटक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी माकपा की तरह सरकार को अस्थिर नहीं करेगी क्योंकि इससे देश में राजनीतिक एवं आर्थिक अस्थिरता पैदा होगी।
संसद की अनेदखी किये जाने पर गंभीर आपत्ति जताते हुए ममता ने कहा, ‘‘संसद सत्र कल ही समाप्त हुआ है लेकिन इसे (मूल्यवृद्धि) आज ही घोषित क्यों किया गया।’’ उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के साथ विचार विमर्श नहीं किया गया। ममता ने कहा, ‘‘हमसे न तो मूल्यवृद्धि और न ही देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति के बारे में विचार विमर्श किया गया। आखिर हमसे विचार विमर्श क्यों नहीं किया गया।’’
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं