महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री राम शिंदे (फाइल फोटो)
- यह घटना सोलापुर-बार्शी रोड की है
- महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री राम शिंदे का एक वीडियो हुआ वायरल
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान विफल है: एनसीपी
मुंबई:
महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री राम शिंदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में वह सड़क के किनारे पेशाब करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंत्री अपने बचाव में उतरे हैं और उन्होंने सफाई दी है.
क्या यही है स्वच्छता अभियान? खुले में पेशाब करते दिखे पीएम मोदी के मंत्री, फोटो वायरल
यह घटना सोलापुर-बार्शी रोड की है जब मंत्री अपनी कार से यात्रा कर रहे थे. शिंदे एजेंसी को बताया कि वह सरकार के जलयुक्त शिविर स्कीम के लिए पिछले एक महीने से दौरा कर रहे थे और इसके चलते वह काफी बीमार महसूस कर रहे थे. इस वजह से उन्होंने खुले में शौच किया.
उन्होंने कहा कि वह पिछले महीने से सरकार की योजना को लेकर उच्च तापमान और निरंतर धूल में ट्रेवल कर रहे थे. इसके चलते मुझे बुखार हो गया और जब मुझे यात्रा के दौरान कोई टॉयलेट नहीं तो मैंने खुले में पेशाब किया.
Video: खुले में पेशाब करने से रोका तो ले ली जान
हालांकि एनसीपी ने कहा कि मंत्री को हाईवे पर कोई शौचालय नहीं मिला जो ये दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान विफल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Maharashtra Minister, Ram Shinde, Roadside Peeing, Video Viral