विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2011

हिन्दू नववर्ष के साथ महाराष्ट्र में गुढ़ी पाड़वा की धूम

New Delhi: आज हिन्दू नववर्ष शुरू हो रहा है और चैत्र के इस पहले दिन मुंबई−महाराष्ट्र में गुढ़ी पाड़वा की धूम है। आज के दिन महाराष्ट्र के घर−घर में गुढ़ी पाड़वा मनाया जाएगा इस दिन हर घर में एक झंडा फहराया जाता है जिसमें बांस, रेशमी वस्त्र और चीनी की गांठों की मालाएं होती हैं। आंध्रप्रदेश में इसे उगादि के नाम से जाना जाता है। यही नहीं नव संवत्सर यानी विक्रमी सम्वत 2068 के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर राजा विक्रमादित्य की नगरी उज्जैन में जश्न का माहौल है। शहर में शिप्रा नदी के किनारे मुख्य समारोह मनाया जा रहा है। पूरे शहर को सजाया गया है। नव वर्ष के प्रारंभ पर यहां जमकर आतिशबाज़ी की गई। इस मौके पर प्रसिद्ध गायिका साधना सरगम को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी गायिकी से लोगों का मनोरंजन किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्ट्र, गुढीपाड़वा, धूम, नव वर्ष हिन्दू
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com