Maharashtra Election Results 2019 Today: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2019) में भारतीय जनता पार्टी को पिछली बार से नुकसान होता हुआ दिख रहा है. 2014 में 122 सीटें जीतने वाली भाजपा को इस बार 100 सीटें ही मिलती हुई दिख रही हैं. वहीं, उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना को 61 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. खबर लिखे जाने तक जहां भाजपा ने 100 सीटें और शिवसेना ने 61 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, वहीं कांग्रेस 45 और एनसीपी 55 सीटों पर आगे चल रही है. पिछली बार बहुमत से दूर रही भाजपा को शिवसेना के साथ गठबंधन कर सरकार बनाना पड़ा था. इस बार भी दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा है. बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जैसे मुद्दों का जमकर इस्तेमाल किया, वहीं विपक्ष ने किसानों की परेशानी और बेरोज़गारी जैसे मुद्दे उठाए. हरियाणा की बात करें तो वहां भी भाजपा को कांग्रेस कड़ी टक्कर देते हुए दिख रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Maharashtra Assembly Election Results, Assembly Election Results 2019