यह ख़बर 24 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नहीं रहे मशहूर जादूगर के. लाल

खास बातें

  • विश्व विख्यात जादूगर के. लाल का रविवार तड़के निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। यह जानकारी उनके परिवार के एक सदस्य ने दी।

विश्व विख्यात जादूगर के. लाल का रविवार तड़के निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। यह जानकारी उनके परिवार के एक सदस्य ने दी।

लाल के परिवार में पत्नी पुष्पा, एक बेटा और दो बेटियां हैं। के. लाल जूनियर नाम से प्रसिद्ध उनका बेटा भी जादूगर है। वहीं उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी हैं और वे चेन्नई और कोलकाता में रहती हैं।

अपने जादू के बूते नाम कमाने वाले लाल गुजरात में सौराष्ट्र के अमरेली जिले के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय कोलकाता में बिताया और वहीं काम भी किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वर्ष 1990 में वह अपने गृह राज्य लौटे। उन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक जादू के जरिये लोगों का मनोरंजन किया। उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि लाल का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।