विज्ञापन
This Article is From May 16, 2020

Lockdown: नोएडा में राशन के लिए कतार में लगीं महिलाओं को पुलिस कर्मी ने डंडे से पीटा, देखें VIDEO

Noida Lockdown: महिलाओं ने राशन बांटने वाले पर अपने लोगों को पहले राशन देने का आरोप लगाया तो पुलिस कर्मी पीटने लगा

Lockdown: नोएडा में राशन के लिए कतार में लगीं महिलाओं को पुलिस कर्मी ने डंडे से पीटा, देखें VIDEO
नोएडा में पुलिस कर्मी ने राशन की कतार में लगी महिलाओं को बेरहमी से पीटा.
नई दिल्ली:

Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण परेशान लोगों को की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. शनिवार को नोएडा में यूपी पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया. एक पुलिस वाले ने नोएडा के सेक्टर 19 में राशन के लिए कतार में लगीं महिलाओं को लाठी से पीटा. इस घटना का वीडियो सामने आया है. 

बताया जाता है कि राशन के लिए महिलाएं सुबह 5 बजे से क़तार में खड़ी हो गई थीं. राशन के लिए लाइन में खड़ी रहीं सारी महिलाएं गरीब हैं.

महिलाओं को लंबे इंतजार के बाद भी राशन नहीं मिल रहा था. महिलाओं ने राशन बांटने वाले पर अपने लोगों को पहले राशन देने का आरोप लगाया. बस इसी बात पर वहां ड्यूटी कर रहे एक पुलिस कर्मी ने महिलाओं पर डंडा बरसाना शुरू कर दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lockdown, Women, Police Beaten
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com