विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2021

UP में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन

यूपी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के कारण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की

UP में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन
प्रतीकात्मक फोटो.
लखनऊ:

UP Coronavirus: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को रात आठ बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन (Lockdown) रहेगा. यूपी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के कारण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है. इस दौरान सभी बाजार बंद रहेंगे और आवागमन पर रोक रहेगी. कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अब प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) लगाने का फैसला लिया है. इसके पहले 15 मई तक पूरे प्रदेश में रविवार को साप्ताहिक पूर्ण बंदी घोषित की गई थी, जिसमें शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया गया था. नए आदेश के अनुसार अब शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू होगा.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने टीम-11 के अधिकारियों से कहा कि कोविड-19 की इस विभीषिका के बीच संयम और धैर्य हमारा सबसे बड़ा हथियार है. उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा. इसके अलावा जिन जिलों में 500 से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं, वहां हर दिन रात आठ बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी.

बता दें कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य के पांच प्रमुख शहरों में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सोमवार के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात स्पष्ट किया कि वह फिलहाल पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है. वहीं, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को राज्य सरकार को लॉकडाउन लगाने के उच्च न्यायालय के फैसले पर राहत दे दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Coronavirus, UP Lockdown, Yogi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com