विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर शुरू हो चुका है. बता दें कि शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर निधन हो गया था. वह 81 साल की थीं. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दीक्षित पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उन्हें शुक्रवार की सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अंतिम संस्‍कार से पहले शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में भी रखा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित जी के निधन से बेहद दुखी हूं. एक ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी, उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया. बता दें इसी साल जनवरी में उन्हें दिल्ली में कांग्रेस की कमान सौंपकर अध्यक्ष बनाया गया था. इस बार उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव भी लड़ा था लेकिन वे चुनाव हार गईं थी.  

LIVE Updates On Sheila Dikshit Funeral

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Sheila Dikshit, Sonia Gandhi, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com