Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद का शीतकालीन सत्र आरंभ होने से पहले कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से आरंभ होकर 13 दिसंबर तक चलेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्र के दौरान उच्च स्तर की चर्चाएं होनी चाहिए जिसमें सभी सांसद शामिल हों. सत्र प्रारंभ होने से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं.' संसद के सत्र के दौरान सुस्त होती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों के संकट और जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक नेताओं की हिरासत को लेकर बात हो सकती है. महाराष्ट्र की अस्थिर राजनीतिक स्थिति की पृष्ठभूमि को लेकर भी चर्चा होगी. जहां सत्तारूढ़ बीजेपी लंबे समय से सहयोगी रही शिवसेना से अलग हो गई है. अब यहां सरकार गठन के लिए शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन द्वारा एकजुट होने के लिए तैयार है. इस सत्र में जिन प्रमुख विधेयकों पर चर्चा होनी है उनमें नागरिकता संशोधन विधेयक शामिल है, जिसे सरकार अपने पिछले कार्यकाल में पारित नहीं करा पाई थी. यह एक ऐतिहासिक सत्र होगा क्योंकि इस बार राज्यसभा की 250 वीं बैठक होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Winter Session, Parliament Session, BJP