कर्नाटक में तेंदुए के हमले में 14 साल के लड़के की मौत

कर्नाटक में तेंदुए के हमले में 14 साल के लड़के की मौत

प्रतीकात्मक चित्र

बेल्लारी:

कर्नाटक में बेल्लारी जिले के एक गांव में एक तेंदुए ने एक 14 वर्षीय बालक को मार डाला। पुलिस ने बताया कि प्रकाश नायक रविवार को संदूर तालुक के सुशीलनगर में मवेशी चरा रहा था, तभी एक तेंदुए ने उन पर हमला करने की कोशिश की। जब बालक ने तेंदुए को भगाने की कोशिश की तो उसने उसे मार डाला।

घटना के बाद गांव वालों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और सड़कों को जाम कर दिया। उनका कहना था कि वनकर्मी जानवरों को पकड़ने में नाकाम रहे हैं। इससे पहले बाबू साहब नामक व्यक्ति को कुछ दिन पहले तेंदुए ने मार डाला था, जिसके बाद वन कर्मियों ने जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़े भी लगाए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com