5 years ago
Election Results 2022: देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव 2022 के परिणामों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना का दौर शुरू हो चुका है. इन राज्यों के नतीजों पर हर किसी की नज़र टिकी हुई है. वहीं 20 फरवरी, 2022 को 117 विधानसभा सीटों के लिए पंजाब में मतदान हुआ था. इन चुनावों के नतीजे आज यानी 10 मार्च को आने हैं. वोटों की गिनती का दौर शुरू हो चुका है. चलिए जानते हैं कि पंजाब में फिलहाल कौन आगे है और कौन पीछे है.