नई दिल्ली:
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की छठी बेटी अनुष्का की शादी मंगलवार को चिरंजीव राव से हुई। वह हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अजय सिंह यादव के पुत्र हैं। समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई नेता मौजूद रहे। राव फिलहाल हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।
प्रसाद के आधिकारिक आवास 25, तुगलक मार्ग में आयोजित शादी में दिल्ली के लेफ्टिनेंट जनरल तेजेन्द्र खन्ना, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे।
नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद की पांचवीं बेटी हेमा की शादी में भी शिरकत की थी। इसी वर्ष मार्च में हुई शादी में प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी ने भी हिस्सा लिया था। समारोह में कांग्रेस नेता अभिषेक मनुसिंघवी ने भी हिस्सा लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं