विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2020

फिल्में-गाने और योगा... जयपुर के शानदार होटल में कांग्रेस विधायकों के ठाठ-बाट, देखें तस्वीरें

मंगलवार को कोर्ट की सुनवाई से पहले ये सभी विधायक जयपुर के एक होटल में रुके हुए हैं. दरअसल, मंगलवार को अदालत की सुनवाई तय करेगी कि बागी नेता सचिन पायलट और 18 कांग्रेस विधायकों को स्पीकर द्वारा अयोग्य घोषित किया जा सकता है या नहीं.

Also Read in
फिल्में-गाने और योगा... जयपुर के शानदार होटल में कांग्रेस विधायकों के ठाठ-बाट, देखें तस्वीरें
जयपुर के शानदार होटल में गाना गाते दिखे कांग्रेस विधायक.
नई दिल्ली:

किशोर कुमार के मशहूर गाने ''आ चल के तुझे मैं लेके चलूं'' से लेकर ''हम होंगे कामयाब एक दिन'' तक राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) के विधायक जयपुर (Jaipur) के एक शानदार होटल में ठाठ-बाट के साथ अपना वीकेंड एन्जॉय कर रहे हैं. मंगलवार को कोर्ट की सुनवाई से पहले ये सभी विधायक जयपुर के एक होटल में रुके हुए हैं. दरअसल, मंगलवार को अदालत की सुनवाई तय करेगी कि बागी नेता सचिन पायलट और 18 कांग्रेस विधायकों को स्पीकर द्वारा अयोग्य घोषित किया जा सकता है या नहीं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडयो में कांग्रेस के कई विधायक एक साथ सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और कॉफी बिस्कुट के साथ गानें गाते नजर आ रहे हैं. इन्ही में से सिरोही के निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा किशोर कुमार की फिल्म ''दूर गांव की छांव'' का गाना गाते हुए दिखाई दिए. तो वहीं बाकि सभी विधायक उनके साथ ''हम होंगे कामयाब'' गाते हुए नजर आए. वीडियो में कांग्रेस के विधायक अविनाश पांडे भी दिखाई दे रहे हैं. 

k5vbeta

शनिवार को सभी विधायकों ने आमिर खान की मशहूर फिल्म ''लगान'' के साथ अपनी शाम एन्जॉए की. वहीं शुक्रवार शाम को विधायकों ने 1960 की मशहूर फिल्म ''मुगल-ए-आजम'' देखी थी. सुबह के वक्त सभी विधायक योगा और खाना बनाने की क्लास लेते हुए नजर आए. 

सचिन पायलट द्वारा पार्टी को छोड़ने के ऐलान के बाद राजस्थान की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है और ऐसे में वीकेंड कांग्रेस विधायकों और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए थोड़ा रिलेक्सिंग रहा है. दरअसल, राजस्थान उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को विद्रोही विधायकों को "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के लिए अयोग्यता नोटिस का जवाब देने के लिए मंगलवार तक का समय दिया, जिसे उन्होंने अदालत में चुनौती दी है.

ko22v2jo

जानकारी के मुताबिक, सचिन पायलट के वफादार कांग्रेस के 18 बागी नेता दिल्ली के पास स्थित मानेसर के दो रिसॉर्ट में रुके हुए हैं. पायलट की टीम के लिए कोर्ट में जीतना बेहद आवश्क है क्योंकि अगर बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाता है, तो बहुमत कम हो जाएगी, जिससे अशोक गहलोत के लिए फ्लोर टेस्ट जीतना आसान हो जाएगा. वहीं, अगर विद्रोही विधानसभा में मतदान कर सकते हैं, तो कांग्रेस सरकार गिर सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Congress, Ashok Gehlot, Fairmont In Jaipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com