लोकसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत के साथ गुरुवार को अपने दूसरे कार्यकाल में प्रवेश कर चुकी है. शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को कार्यभार भी सौंपा जा चुका है. बंगाल में 18 सीटें जीतकर पासा पलटने वाली बीजेपी का अब अगला निशाना विधानसभा चुनाव की तरफ होगा. उससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मीडिया में काफी सुर्खियों में हैं. बंगाल में 50 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या होने पर मोदी सरकार ने उनके परिवार के लोगों को अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया. इससे नाराज ममता बनर्जी पीएम मोदी के शपथ समारोह में नहीं आई.
अमित शाह को गृह मंत्रालय मिलने पर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, लिखा- बुरे दिन...
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) गुरुवार को उस समय अपना आपा खो बैठीं जब कुछ लोगों के एक समूह ने 'जय श्री राम' के नारे लगाये. इसी मसले पर कुमार विश्वास ने ममता बनर्जी का बिना नाम लिए 'दीदी' से संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने तुलसीदास का दोहा लिखा.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
राम नाम मनिदीप धरु जीह देहरीं द्वार।
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 31, 2019
तुलसी भीतर बाहेरहुँ जौं चाहसि उजिआर।।
अर्थात-बाबा तुलसी कहते हैं कि हे मनुष्य (हे दीदी) यदि तुम भीतर-बाहर(केन्द्र-राज्य) दोनों ओर उजाला(प्रगति-शांति-सुराज) चाहती हो तो मुखरूपी द्वार की जीभरुपी देहलीज़ पर राम-नामरूपी मणिदीप को रखोhttps://t.co/o3xR7lZrbn
कुमार विश्वास का ट्वीट-
''राम नाम मनिदीप धरु जीह देहरीं द्वार।
तुलसी भीतर बाहेरहुँ जौं चाहसि उजिआर।।
अर्थात-बाबा तुलसी कहते हैं कि हे मनुष्य (हे दीदी) यदि तुम भीतर-बाहर (केन्द्र-राज्य) दोनों ओर उजाला (प्रगति-शांति-सुराज) चाहती हो तो मुखरूपी द्वार की जीभरुपी देहलीज़ पर राम-नामरूपी मणिदीप को रखो.''
देश की पहली महिला 'वित्तमंत्री' बनीं निर्मला सीतारमण, इस पद को देने के पीछे ये है बड़ी वजह
बता दें, बनर्जी का काफिला उत्तरी 24 परगना जिले के संकटग्रस्त भाटपारा से गुजर रहा था तभी कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाये जिसके बाद वह एक बार फिर अपना आपा खो बैठीं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. तृणमूल कांग्रेस(TMC) की प्रमुख लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद अपने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुई हिंसा के खिलाफ एक धरने में हिस्सा लेने के लिए नैहाटी जा रही थी. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोग उस समय जय श्री राम के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जब बनर्जी का काफिला भाटपारा क्षेत्र से गुजर रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं