- कुमार विश्वास ने कांग्रेस पर निशाना साधा
- कहा- कांग्रेस की हताशा समझ से बाहर
- कहा- डगमगाता विपक्ष जनहितों के खिलाफ
आप नेता और कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने ट्विटर के जरिए कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की हताशा समझ से बाहर है. जब सब तरफ एक ही सत्ता हो तब तो विपक्ष के लिए सबसे मुफीद मैदान होता है! जमीनी, सच्चा मुश्किल जनसंघर्ष 100% सफलता का रास्ता है! डगमगाता विपक्ष जनहितों के खिलाफ है और हर सत्ता का अहंकार ऐतिहासिक सत्य, इसलिए असहमति के हाथो पर ज़्यादा जिम्मेदारी है.' बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने एक ओपन लेटर भी जारी किया है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
कांग्रेस की हताशा समझ से बाहर है जब सब तरफ़ एक ही सत्ता हो तब तो विपक्ष के लिए सबसे मुफ़ीद मैदान होता है !ज़मीनी,सच्चा मुश्किल जनसंघर्ष 100% सफलता का रास्ता है ! डगमगाता विपक्ष जनहितों के खिलाफ है व हर सत्ता का अहंकार ऐतिहासिक सत्य, अत: असहमति के हाथो पर ज़्यादा ज़िम्मेदारी है
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) July 3, 2019
इस ओपन लेटर में राहुल गांधी ने लिखा, 'कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी'. उन्होंने पत्र में 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार का जिक्र करते हुए लिखा 'अध्यक्ष के नाते हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं. इसलिये अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं'. उन्होंने आगे लिखा, पार्टी को जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं मौजूद रहूंगा.
भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर बोले कुमार विश्वास, हे इंडियन टीम, इतनी शर्म ठीक नहीं, अब तो....
बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि एक महीने पहले ही नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाना चाहिए था. राहुल गांधी ने कहा, 'बिना देर किए हुए नए अध्यक्ष का चुनाव जल्द हो. मैं इस प्रक्रिया में कहीं नहीं हूं. मैंने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है और मैं अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं. सीडब्ल्यूसी को जल्द से जल्द बैठक बुलाकर फैसला करना चाहिए.'
Video: देशभर से कांग्रेस के 120 पदाधिकारियों के इस्तीफे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं