विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2020

Kozhikode Plane Crash: केरल के मंत्री ने बताई कोझिकोड में विमान फिसलने की वजह

Air India Express Crash: राजू ने कहा कि ये हादसा शाम के 7 बजकर 41 मिनट पर हुआ. भारी बारिश के कारण विमान फिसल गया और दीवार से टकराने की वजह से दो टुकड़ों में हो गया.

Also Read in
Kozhikode Plane Crash:  केरल के मंत्री ने बताई कोझिकोड में विमान फिसलने की वजह
Air India Kerala Plane Crash : भारी बारिश की वजह से फिसला विमान

केरल के कोझिकोड (Kozhikode) में शुक्रवार को लैंडिंग के दौरान विमान फिसल गया और दो हिस्सों में हो गया. विमान में 190 लोग सवार थे. बीजेपी सांसद के.जे. अल्फोंस ने कहा कि विमान में सवार एक पायलट की मौत हो गई हैं और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. केरल के वन मंत्री के राजू ने एनडीटीवी को बताया कि यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया है. 

राजू ने कहा कि ये हादसा शाम के 7 बजकर 41 मिनट पर हुआ. भारी बारिश के कारण विमान फिसल गया और दीवार से टकराने की वजह से दो टुकड़ों में हो गया.  उन्होंने कहा, "यह हादसा बहुत गंभीर है. बचाव कार्य चल रहा है. घायलों को एयरोड्रम में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है." 

बीजेपी के राज्यसभा सदस्य के जे अल्फोंस ने अपने ट्वीट में कहा, "केरल में यह दिन की दूसरी त्रासदी है. एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान कोझीकोड में रनवे से फिसल गया, अगला हिस्सा अलग हो गया, पायलट की मौत और कई यात्री घायल हुए. सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है. विमान ने आग नहीं पकड़ी यह बहुत राहत की बात है."

CAPA के साउथ एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक कपिल कौल ने कहा, "जब विजबिलिटी ठीक हो और पायलट अनुभवी हो तो इस तरह की दुर्घटना हैरान करती है. हमें बचाव कार्य और लोगों की जान बचाने पर ध्यान देना चाहिए." 

वीडियो: कोझिकोड विमान दुर्घटना को लेकर राष्ट्रपति ने फोन कर जताई चिंता : केरल राज्यपाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kozhikode Air India Express Plane Crash, Plane Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com