चिटफंड घोटाले मामले में सीबीआई की एक टीम कोलकाता स्थित पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के आवास पर पहुंची. सीबीआई की टीम को पुलिसकर्मियों ने बाहर ही रोक दिया. जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई की खबर सामने आई. सीबीआई ने राजीव कुमार को हिरासत में लिया और कुछ घंटों बाद रिहा भी कर दिया. इसके कुछ ही देर बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसके बाद बनर्जी कमिश्नर राजीव कुमार के सपोर्ट में धरने पर बैठ गईं. इस धरने में राजीव कुमार भी शामिल हुए. ऐसे में यह जानना भी जरूरी हो जाता है कि कौन है वह अधिकारी राजीव कुमार जिसके समर्थन में एक राज्य की मुख्यमंत्री आधी रात धरने पर बैठ गईं.
1,900 करोड़ के चिटफंड घोटाला मामले में TMC सांसद केडी सिंह की 239 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
राजीव कुमार 1989 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. राजीव कुमार के पिता उत्तर प्रदेश के चंदौसी में एक कॉलेज के प्रोफेसर थे. राजीव का परिवार चंदौसी में ही रहता है. उन्होंने एसएम कॉलेज से पढ़ाई की और फिर आईएएस की परीक्षा में सफलता हासिल की. आईपीएस अधिकारी बनने के बाद राजीव पश्चिम बंगाल आ गए. फिलहाल राजीव कुमार पश्चिम बंगाल पुलिस में कोलकाता कमिश्नर के पद पर तैनात हैं.
विपक्षी पार्टियों ने किया ममता बनर्जी का समर्थन , शरद पवार बोले- यह संघीय ढांचे पर हमला है
सीबीआई के सूत्रों का दावा है कि राजीव कुमार की गिनती सीएम ममता बनर्जी के करिबियों में की जाती है. राजीव कुमार ने 2013 में सारदा चिटफंड घोटाले मामले में राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी के प्रमुख थे. उनके ऊपर जांच के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं. बतौर एसआईटी प्रमुख राजीव कुमार ने जम्मू कश्मीर में सारदा के चीफ सुदीप्त सेन गुप्ता और उनके सहयोगी देवयानी को गिरफ्तार किया था. जिनके पास से डायरी मिली थी. ऐसा कहा जाता है कि इस डायरी में चिटफंड से रुपये लेने वाले नेताओं के नाम थे. राजीव कुमार पर इसी डायरी को गायब करने आरोप लगा है. कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने राजीव कुमार को आरोपी बनाया था.
Video: सीबीआई के दुरुपयोग के आरोप के बाद धरने पर बैठीं ममता बनर्जी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं