विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2019

किरन रिजीजू ने पहले ट्वीट कर लिखा- 'पुलिस में होना थैंकलेस...', लेकिन बाद में कर दिया डिलीट

तीस हज़ारी कोर्ट हिंसा के बाद वकीलों के कोर्ट में किए गए रवैये पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ''पुलिस में होना थैंकलेस है...

किरन रिजीजू ने पहले ट्वीट कर लिखा- 'पुलिस में होना थैंकलेस...', लेकिन बाद में कर दिया डिलीट
किरन रिजीजू (फाइल फोटो)
  • किरन रिजीजू ने ट्वीट कर किया डिलीट
  • वकील और पुलिस के झड़प का मामला
  • सड़क पर प्रदर्शन कर रही दिल्ली की पुलिस
नई दिल्ली:

तीस हज़ारी कोर्ट हिंसा के बाद वकीलों के कोर्ट में किए गए रवैये पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ''पुलिस में होना थैंकलेस है. लेकिन वो वाहवाही के लिए काम नहीं करते. वे रोज़ाना अपनी ज़िंदगी को दांव पर लगाते हैं. अगर वे काम करते हैं तो उनकी निंदा होती है और नहीं करते हैं तो भी निंदा होती है. इस पुलिस विरोधी रवैये के बीच हम ये बात भूल जाते हैं कि जब वे ड्यूटी कर रहे होते हैं तो उनके घर, उनका परिवार होता है.'' हालांकि किरण रिजीजू ने यह ट्वीट बाद में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से हटा दिया है.

तीस हजारी कोर्ट हिंसा: पुलिस और वकीलों के बीच कैसे शुरू हुआ था विवाद, सामने आया उस दिन का CCTV फुटेज

बताते चले कि तीस हज़ारी कोर्ट में शनिवार को वकीलों और पुलिस की झड़प का विवाद थमता नज़र नहीं आ रहा है. मंगलवार को दिल्ली पुलिस वर्दी में सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को वकीलों ने कामकाज बंद रखा था और इस दौरान उनकी गुंडागर्दी भी सामने आई थी. दिल्ली की अलग-अलग अदालत परिसरों में पुलिस और मीडिया के अलावा आम लोगों के साथ मारपीट की गई थी. इधर बार काउंसिल ने वकीलों से जल्द से जल्द काम पर लौटने की अपील की है.

आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों ने 'हमें न्याय चाहिए' के नारे लगाए और कहा कि हमें असुरक्षा का एहसास हो रहा है. प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने मुलाकात की.

तीस हजारी कोर्ट हिंसा: वर्दी में दिल्ली पुलिस का विरोध, पुलिस कमिश्नर बोले- ड्यूटी पर वापस जाएं, हमें अनुशासन रखना है

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से कहा, 'आप सभी शांति बनाए रखें. सरकार और जनता को हमसे उम्मीदें है. हमारे लिए परीक्षा, अपेक्षा और प्रतीक्षा की घड़ी है. आप सभी ड्यूटी पर वापस जाए. इस मसले पर न्यायिक जांच चल रही है. हमें अनुशासन बनाए रखना है. पहले से हालात बेहतर हो रहे हैं.'

ऐसे शुरू हुआ था विवाद
इस बीच शनिवार को तीस हज़ारी कोर्ट में हुई हिंसा का नया सीसीटीवी फ़ुटेज सामने आया है. नए वीडियो में झगड़े की शुरुआत की पूरी कहानी है. एक वकील पुलिस वैन के बगल में अपनी कार लगा देता है. बाद में एक पुलिसकर्मी उसके पास जाता है और वहां से कार हटाने को कहता है. दोनों के बीच पहले बहस होती है और फिर हाथापाई. इसके बाद पुलिसवाला वकील को लॉकअप में डाल देता है. हालांकि वहां उससे किसी तरह की मारपीट नहीं होती है. कुछ देर बाद वकील को लॉकअप से छोड़ दिया जाता है और वो वहां से चला जाता है. कुछ देर बाद वकील अपने साथी वकीलों के साथ पुलिस के पास पहुंचता है और मारपीट की शुरुआत होती है.

Video: वकील-पुलिस झड़प: न्याय के लिए सड़कों पर उतरे पुलिस वाले

लेखक के बारे में
img
Alkesh Kumar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiren Rijiju, Delhi Police, Police Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com