विज्ञापन
This Article is From May 29, 2017

केरल : सार्वजनिक रूप से बछड़ा काटने के विवाद से जुड़े 3 कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने किया सस्पेंड

कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बछड़ा काटनेवाले कार्यकर्ता पार्टी से सस्पेंड कर दिए गए हैं. ऐसे लोगों के लिए कांग्रेस में जगह नहीं.

कांग्रेस ने इस घटनाक्रम की निंदा की है
  • यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR
  • राहुल गांधी ने की निंदा
  • सुरजेवाला बोले- ऐसे लोगों के लिए जगह नहीं
केरल: केरल के कन्नूर में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बछड़ा काटने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है. जगह-जगह पर प्रदर्शन हो रहा है. कांग्रेस ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए बछड़ा काटनेवाले यूथ कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. बूचड़खानों में जानवरों को मारने के लिए बिक्री पर केंद्र के रोक के विरोध में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर बछड़ा काटा गया था. 

कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बछड़ा काटनेवाले कार्यकर्ता पार्टी से सस्पेंड कर दिए गए हैं. ऐसे लोगों के लिए कांग्रेस में जगह नहीं.

इस घटना पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि केरल में कल जो हुआ वह सोच से परे, निर्मम और मेरे और कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य है. मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं.

केरल भाजपा के अध्यक्ष के राजशेखरन ने इस रक्तरंजित घटना का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया और कहा कि यह 'क्रूरता का चरम' है. उन्होंने कहा कि कोई भी सामान्य व्यक्ति इस तरह का आचरण नहीं कर सकता. माकपा के सांसद एमबी राजेश ने कहा कि विरोध के अतिरेक तरीके से बचा जाना चाहिए था और इससे संघ परिवार को मदद ही मिलेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cow Slaughter, Cattle Slaughter, Kerala, Kerala Cow Slaughter, Kerala On Beef Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com