कोविड-19 (COVID-19) संकट के बाद दफ्तरों और कारखानों में कर्मचारियों की बिना किसी उपकरण को छुए उपस्थिति दर्ज करने के लिए केंट आरओ ने बुधवार को ‘कैम अटेंडेंस' उपकरण पेश किया. यह उपकरण कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई) आधारित कूटभाषा का प्रयोग करता है, जो कर्मचारियों का चेहरा पहचान कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करता है. एक वर्चुअल कार्यक्रम में केंट आरओ सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक महेश गुप्ता ने इसे पेश किया.
उन्होंने कहा, ‘‘इस उपकरण को लगाने के बाद कर्मचारियों को कार्य स्थल पर उपस्थित दर्ज कराने के लिए न तो हस्ताक्षर करने होंगे और न ही बायोमीट्रिक प्रणाली के तहत उंगली स्कैन करनी होगी.''उन्होंने कहा कि केंट कैम अटेंडेस एक अगली पीढ़ी की चेहरा पहचानने की प्रणाली है. यह एआई प्रौद्योगिकी पर आधारित है. यह उपकरण क्लाउड से जुड़ा रहता है जहां कर्मचारियों के पूरे रिकॉर्ड, उनका फोटो एवं डाटा रखा जाता है. इसे कंपनियों की मौजूदा मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के साथ जोड़ दिया जाता है. इस उत्पाद को भारत में विकसित किया गया है और इसका डेटा एवं सर्वर भी यहीं है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुप्ता ने कहा कि एक ही कार्यस्थल पर कई ‘कैम अटेंडेंस' उपकरणों को लगाया जा सकता है और क्लाउड की मदद से इनका केंद्रीय स्तर पर नियंत्रण भी संभव है. कंपनी ने इस उत्पाद के लिए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं