विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2019

AMU के कश्मीरी छात्रों ने CM योगी आदित्यनाथ के साथ किसी भी चर्चा से किया इंकार, कही यह बात

राज्य सरकार ने अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के ‘फायदे’ पर चर्चा करने के लिए AMU के छात्रों को मुख्यमंत्री से मिलने का निमंत्रण दिया था.

AMU के कश्मीरी छात्रों ने CM योगी आदित्यनाथ के साथ किसी भी चर्चा से किया इंकार, कही यह बात
छात्रों ने सीएम के साथ चर्चा से किया इनकार
  • राज्य सरकार ने अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के ‘फायदे’ पर चर्चा आयोजित की
  • AMU के छात्रों को मुख्यमंत्री से मिलने का निमंत्रण दिया
  • इस मामले में उप्र के मुख्यमंत्री का कोई लेना देना नहीं है
अलीगढ़:

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ किसी भी प्रकार की चर्चा से इंकार कर दिया है. बता दें कि राज्य सरकार ने अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के ‘फायदे' पर चर्चा करने के लिए AMU के छात्रों को मुख्यमंत्री से मिलने का निमंत्रण दिया था. राज्य सरकार के इस निमत्रण को ठुकराते हुए कश्मीरी छात्रों ने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार से संबंधित है और इसमें राज्य सरकार का कुछ लेना देना नहीं है.

तीन तलाक पीड़िताओं की यूपी सरकार करेगी मदद, हर साल देगी छह हजार रूपये

कश्मीरी छात्रों की ओर से मुबाशिर हुसैन शाह ने कहा, ‘अनुच्छेद 370 को खत्म करना या जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म करने के मुद्दे केंद्र सरकार से संबंधित है और इस मामले में उप्र के मुख्यमंत्री का कोई लेना देना नहीं है.' शाह ने कहा, ‘अगर हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह आमंत्रित किया होता, तो हम निश्चित रूप से उनके सामने अपने विचार रख सकते थे.'

तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की मददगार बनेगी योगी सरकार, सालाना दी जाएगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बुधवार को AMU के कश्मीरी छात्रों को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म किए जाने के सकारात्मक नतीजों और उसके संबंध में चर्चा के लिए आमंत्रित किया था.

Video: गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर कफील निर्दोष पाये गये

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmiri Student, Aligarh Muslim Univeristy, CM Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com