विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2018

महाराष्ट्र करणी सेना के यूटर्न पर बोले लोकेंद्र कालवी, 'पद्मावत' का विरोध जारी रहेगा

राजस्थान राजपूत करणी सेना के संयोजक लोकेंद्र कालवी ने एक बार फिर दोहराया है कि फिल्म ‘पद्मावत’ में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर दिखाये जाने का विरोध जारी रहेगा. 

Also Read in
महाराष्ट्र करणी सेना के यूटर्न पर बोले लोकेंद्र कालवी, 'पद्मावत' का विरोध जारी रहेगा
जयपुर: देश के अधिकतर सिनेमाघरों में भले ही संजय लीला भंसाली की फिल्म शानदार कमाई कर रही हो, मगर इसे लेकर करणी सेना के चीफ के तेवर अभी भी नरम नहीं पड़े हैं. राजस्थान राजपूत करणी सेना के संयोजक लोकेंद्र कालवी ने एक बार फिर दोहराया है कि फिल्म ‘पद्मावत’ में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर दिखाये जाने का विरोध जारी रहेगा. 

यह भी पढ़ें - Padmaavat से जुड़े प्रदर्शन को संजय लीला भंसाली ने बताया तर्कहीन और बेहूदा...

फिल्म ‘पद्मावत’ पर विरोध वापस लेने से संबद्ध श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (महाराष्ट्र) की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति से किनारा करते हुए कालवी ने कहा, ‘हमारा विरोध जारी रहेगा.’ कालवी ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि फिल्म ‘पद्मावत’ में आस्था और इतिहास को लेकर हमारा विरोध था. विरोध के बाद फिल्म निर्माता ने आस्था के मुद्दे को तो ठीक कर दिया, लेकिन फिल्म में ऐतिहासिक तथ्य अब भी विखंडित हैं और इसे लेकर विरोधाभास है. जब तक ऐतिहासिक तथ्यों को ठीक नहीं किया जायेगा, राजस्थान राजपूत करणी सेना का विरोध जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें - पद्मावत विवाद : करणी सेना के नेता सूरज पाल को मिली जमानत

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी सिनेमाघर में ‘पद्मावत’ नहीं दिखायी जा रही है. हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करते हैं कि फिल्म ‘पद्मावत’ पर रोक लगाई जाये. हमारा विरोध जारी रहेगा. गौरतलब है कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (महाराष्ट्र) की ओर से कल जारी विज्ञप्ति में फिल्म ‘पद्मावत’ का विरोध वापस लेने की जानकारी दी गयी थी.

VIDEO: विवादों के बीच परदे पर 'पद्मावत' (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lokendra Singh Kalvi, Karni Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com